आज से शाम छह बजे तक खुलेंगे बाजार, शनिवार को नहीं रहेगा कर्फ्यू

व्यापारियो मे उत्साह : अर्थव्यवस्था को मिलेगी गति

बाजार में लग रही भीड़ और लोगों की जरूरतों के चलते अब जिला आपदा प्रबंधन समिति ने 11 जून से बाजार खोलने का समय शाम छह बजे तक बढ़ा दिया है। वहीं अब शनिवार का कर्फ्यू भी समाप्त कर दिया गया है। गुरुवार को समिति सदस्यों की वर्चुअल बैठक में यह फैसले लिए गए।

आज से शाम छह बजे तक खुलेंगे बाजार, शनिवार को नहीं रहेगा कर्फ्यू


मंदसौर। बाजार में लग रही भीड़ और लोगों की जरूरतों के चलते अब जिला आपदा प्रबंधन समिति ने 11 जून से बाजार खोलने का समय शाम छह बजे तक बढ़ा दिया है। वहीं अब शनिवार का कर्फ्यू भी समाप्त कर दिया गया है। गुरुवार को समिति सदस्यों की वर्चुअल बैठक में यह फैसले लिए गए। हालांकि इस फैसले के बाद पुलिस व प्रशासन ने गुरुवार शाम 4 बजे भी बाजार बंद कराने के लिए ज्यादा सख्ती नहीं दिखाई। इधर कोरोना के एक्टिव केस भी 65 पर आ गए हैं। बुधवार को 973 सैंपल की जांच में महज 5 मरीज मिले हैं। जून के नौ दिन में 44 मरीज मिले हैं। वहीं जिले में 40 दिन में ही 3026 मरीज मिल चुके हैं।

गुरुवार को हुई जिलास्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें सोमवार से बाजार में सभी दुकाने खोलने व समय शाम 4 बजे तक ही रखने के निर्णय पर चर्चा हुई जिसके बाद यह बात आई कि अब बाजार खोलने का समय बढ़ाकर छह बजे कर दिया जाए। 11 जून से सभी दुकाने शाम छह बजे तक खुल सकेगी। इसके साथ ही शनिवार का कर्फ्यू भी समाप्त कर दिया गया है। अब 12 जून को भी बाजार खुल सकेंगे। वहीं सप्ताह में केवल रविवार को कर्फ्यू रहेगा। बाजार में अभी सभी दुकानें खुल रही हैं। पान की दुकान, रेस्टोरेंट व होटल से केवल पार्सल हो सकता है।

निर्माण कार्य में लगे मिस्त्रियों को भी लगाई जाए वैक्सीन

विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने बताया कि बैठक में सुझाव दिया कि सामान्य स्थिति को देखते हुए सप्ताह में छह दिन शाम छह बजे तक दुकानें खोली जाएं। शनिवार को अनलाक किया जाए। संबल योजना में मृतकों की सूची अपडेट करते हुए जिनके पंजीयन वर्ष 2023 तक के समयावधि में है उनके प्रकरणों को प्राथमिकता पर निराकृत कर परिजनों को संबल योजना का लाभ दिया जाए। जिले की नगर पालिकाओं तथा पंचायतों में सूची तैयार कर ली जाए। भवन निर्माण में लग मिस्त्रियों को भी वैक्सीन लगाई जाए। कृषि मंडियों में सोमवार से शुक्रवार तक व्यापारियों की मांग पर किराना बैठा लोड का व्यापार भी शुरू किया जाएं। घुमक्कड़-अर्धघुमक्कड़ जाति के लोग साठिया समाज, पारदी समाज, गाड़ोलिया लोहार परिवार को वैक्सीन तथा रेपिड एंटीजन टेस्ट कराया जाएं।

News Inline Ad

Follow author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries,

1 Comments

Yeh news pura MP dekhna chahiye.

Ajay Singh

22 Jun,2026

Leave a Comment