Loading...

शनि की साढ़े साती मचा देती है उथल-पुथल, जानिए आपकी राशि में कब दिखेगा असर

शनि ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तब 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर शनि की ढैय्या लग जाती है।

शनि की साढ़े साती मचा देती है उथल-पुथल, जानिए आपकी राशि में कब दिखेगा असर


ज्योतिष विज्ञान में शनि ग्रह को न्‍याय का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि शनि ग्रह व्‍यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। यही कारण है कि जब 12 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती लगती है, संबंधित जातकों की जिंदगी में खासी उथल-पुथल होती है और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि शनि की साढ़े साती करीबह 2.5 साल के लिए लगती है। फिलहाल शनि ग्रह मकर राशि में विचरण कर रहे हैं और हर 2.5 साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। आइए जानते हैं शनि ग्रह कब किस राशि में प्रवेश करेंगे।

जानिए कब लगती है शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या

शनि ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं तब 3 राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और 2 राशियों पर शनि की ढैय्या लग जाती है। शनि जिस राशि में राशि परिवर्तन करते हैं तो उसके आगे और पीछे वाली राशि पर साढ़ेसाती लगती है। फिलहाल शनि ग्रह मकर राशि में विचरण कर रहे हैं तो कुंभ और धनु रशि में भी साढ़ेसाती चल रही है। राशि परिवर्तन के समय शनि जिस राशि से चौथे या आठवें भाव में होते हैं, उस पर ढैय्या शुरू हो जाती है। फिलहाल शनि ग्रह की ढैय्या मिथुन और तुला राशि पर चल रही है।

कब किस राशि में शनि का प्रवेश

मेष

साढे़साती - 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक

ढैय्या- 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक और 12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक

वृषभ

साढे़साती - 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक

ढैय्या- 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक

मिथुन

साढ़ेसाती - 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक

ढैय्या- 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक और 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक

कर्क

साढ़ेसाती - 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक

ढैय्या- 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक और 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक

सिंह

साढ़ेसाती - 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक

ढैय्या- 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक और 12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक

कन्या

साढ़ेसाती - 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक

ढैय्या- 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक

तुला

साढ़ेसाती - 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक

ढैय्या- 24 जनवरी 2020 से 29 अप्रैल 2022 तक और 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2020 तक

वृश्चिक

साढे़साती - 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049

ढैय्या- 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 तक और 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक

धनु

साढ़ेसाती - 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक

ढैय्या- 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक और 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक

मकर

साढ़ेसाती - 26 जनवरी 2017 से 29 मार्च 2025 तक

ढैय्या- 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक और 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक

कुंभ

साढ़ेसाती - 24 जनवरी 2020 से 3 जून 2027 तक

ढैय्या- 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2032 तक और 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक

मीन

साढ़ेसाती - 29 अप्रैल 2022 से 8 अगस्त 2029 तक

ढैय्या - 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक और 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक

Follow author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries,

0 Comments

No Comment available

Leave a Comment