नपा पर बिजली बकाया राशि हो गई 10 लाख रूपये सहायक यंत्री पहुंचे नगर पालिका में वसुली करनेे

sub

sssss

नपा पर बिजली बकाया राशि हो गई 10 लाख रूपये सहायक यंत्री पहुंचे नगर पालिका में वसुली करनेे


मंदसौर। विभागीय चेकिंग और पेनल्टी की बकाया राशि नगर पालिका द्वारा विद्युत वितरण कंपनी को जमा नहीं करवाई जा रही है। यह बकाया राशि करीब 10 लाख रुपये हो गई है। इन दिनों विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकायादारों से राशि जमा करवाने के लिए कार्रवाई भी की जा रही है। इसी को लेकर विविकं के सहायक यंत्री बुधवार को नगर पालिका पहुंचे और अधिकारियों से कहा कि बकाया राशि जमा करवाइए। सहायक यंत्री ने नगर पालिका में अधिकारियों से करीब आधे घंटे तक चर्चा की। इस दौरान सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को बकाया राशि जमा करवाने के संबंध में निर्देश दिए। बुधवार को सहायक यंत्री बकाया राशि के लिए नगर पालिका पहुंचे थे, लेकिन नपा के अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे। उनका कहना था कि नपा द्वारा हर माह राशि जमा करवाई जा रही है। वहीं विविकं के सहायक यंत्री मणिशंकर मणि का कहना है कि नगर पालिका द्वारा समय पर बिलों का भुगतान नहीं किया जाता है। निर्धारित समय के बाद नपा सिर्फ बिलों का भुगतान करती है, लेकिन पेनल्टी की राशि नहीं जमा करवाई जा रही, इसके साथ ही विभागीय चेकिंग की राशि भी बकाया है। चेकिंग व पेनल्टी की कुल 10 लाख रुपये की राशि नपा पर बकाया है। बुधवार को इसी को लेकर सहायक यंत्री नगर पालिका पहुंचे। बाहर गेट पर ही सीएमओ डॉ. प्रेमकुमार सुमन से चर्चा की। इस दौरान सीएमओ ने नगर पालिका में विद्युत संबंधी कार्य देख रहे अधिकारियों को निर्देश दिए। बाद में सहायक यंत्री मणिशंकर मणि ने नपा के स्वास्थ्य अधिकारी केजी उपाध्याय, सहायक ग्रेड-3 सुशील बोथरा आदि अधिकारियों व कर्मचारियों से कक्ष में चर्चा की। बकायादारों पर कर रहे कार्रवाई, काटे 35 कनेक्शन विद्युत वितरण कंपनी द्वारा बकायादारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जा रही है। बुधवार को कंपनी के अधिकारी मदारपुरा, खानपुरा आदि क्षेत्रों में पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार इन क्षेत्रों में करीब 40 बकायादारों से करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि वसूली गई। बकाया राशि जमा नहीं करवाने वाले करीब 35 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की भी कार्रवाई की गई। इनका कहना मेरी मुलाकात नपा के सीएमओ साहब से हुई है। उन्होने सम्बधित विभाग को राशि जल्द जमा करवाने के निर्देश दिये है। उम्मीद इसी महिने या अगले महिने में राशि जमा हो जाएगी। नपा पर विभागीय चेकिंग एवं पेनाल्टी के करीब 10 लाख रुपये बकाया है। सीएमओ सहित अधिकारियों से चर्चा की है। इसके साथ ही मदारपुरा एवं खानपुरा क्षेत्र में बकायादारों से करीब डेढ़ लाख रुपये वसूले गए है एवं बकाया राशि जमा नहीं करने पर 35 कनेक्शन काटे गए है। -मणिशंकर मणि, सहायक यंत्री, विविकं

News Inline Ad

Follow author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries,

2 Comments

Is par aur detail chahiye — kab tak kaam poora hoga?

Vikash Patidar

09 Jun,2026

Yeh news pura MP dekhna chahiye.

Ajay Singh

16 Jun,2026

Leave a Comment