मातुश्री की स्मृति में जिला चिकित्सालय मंदसौर को स्वास्थ्य उपकरण भेंट किये गये

मातुश्री की स्मृति में जिला चिकित्सालय मंदसौर को स्वास्थ्य उपकरण भेंट किये गये


जिला चिकित्सालय मंदसौर के सिविल ,सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ डी के शर्मा द्वारा, अपने पिता एवं पूर्व स्वास्थ्यकर्मी श्री किशोरीलाल जी शर्मा के करकमलों से अपनी स्वर्गीय मातुश्री श्रीमती पार्वती शर्मा जी की स्मृति में 15 डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन एवं 3 नेबुलाइजर मशीन समस्त वार्ड इंचार्ज नर्सिंग स्टॉफ को मरीजों के हितार्थ प्रदाय की गयी।

इस अवसर पर डॉ डी के ने जिला चिकित्सालय के समस्त स्टाफ के कार्यो की सराहना करी एवं वर्तमान में कोविड के मरीजों की संख्या में आ रही कमी पर संतोष व्यक्त किया गया।

उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों के द्वारा किये जा रहे सेवा सहयोग के नवाचार को अनुकरणीय बताया और मेट्रन श्रीमती मारजुरी घोरपड़े के द्वारा 12 टेम्परेचर गन, डॉ आर के द्विवेदी के द्वारा 500, एन 95 मास्क एवं डॉ प्रीति मानावत द्वारा 31 प्ल्स ऑक्सिमीटर प्रदाय किये जाने पर सबका आभार माना। इस गरिमामय कार्यक्रम में डॉ प्रीति मानावत, डॉ आर के द्विवेदी के द्वारा अपने विचार व्यक्त किये और हमेशा यथाप्रयास सहयोग दिए जाने का आश्वासन प्रदाय किया।

इस अवसर पर जिला चिकित्सालय के वार्डो की समस्त वार्ड/ यूनिट प्रभारी स्टॉफ, प्रशासकीय स्टॉफ, पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम का संचालन अस्पताल प्रबंधक डॉ हिमांशु यजुर्वेदी द्वारा एवं आभार आरएमओ डॉ के सी दवे द्वारा माना गया।

News Inline Ad

Follow author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries,

1 Comments

Local media ka yehi farz hai — shukriya.

Pooja Mehta

15 Jun,2026

Leave a Comment