Loading...

जीवागंज में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

शहर के जीवागंज क्षेत्र में दो युवकों में हुई कहासुनी के बाद एक ने दूसरे को चाकू मार दिया। पेट में नाभि के पास चाकू लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जीवागंज में युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपित गिरफ्तार


मंदसौर। शहर के जीवागंज क्षेत्र में दो युवकों में हुई कहासुनी के बाद एक ने दूसरे को चाकू मार दिया। पेट में नाभि के पास चाकू लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले साथ ही रहते थे, पर शराब के नशे में लड़ाई होने के बाद से तनातनी चल रही थी। गुरुवार रात को भी इसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपित ने चाकू से वार कर दिया।

शहर कोतवाली टीआइ अमित सोनी से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 24 वर्षीय राकेश पुत्र शंकरलाल सिखवाल निवासी जीवागंज अपने घर पर आ रहा था तभी 20 वर्षीय भगतसिंह पुत्र रामसिंह ड्रायवर निवासी कर्मचारी कालोनी पीछे से आया और दोनों में किसी बात पर बहस होने लगी। तभी जीवागंज में जगदीश मंदिर के पास ही सड़क पर भगतसिंह ने चाकू निकाला और राकेश के पेट में वार कर दिया। राकेश उसके बाद थोड़ी दूर चल भी नहीं पाया और नीचे गिर गया। उसके स्वजन तत्कााल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि स्वजनों का आरोप था कि लगभग एक घंटे तक कोई भी चिकित्सक उसे देखने नहीं आए। बाद में सभी को समझाइश दी गई। चाकू का वार सीधे राकेश के नाभि के पास लगने से उसकी मौत होना बताई जा रही है। चाकू मारने के बाद भगतसिंह मौके से फरार हो गया था जिसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

भगतसिंह ने पुलिस को बताया कि पहले राकेश और वह साथ ही रहते थे और शराब भी साथ ही पीते थे। एक बार नशे में ही किसी बात को लेकर दोनों में तनातनी हो गई थी तभी से अलग-अलग थे। सात दिन पहले भी भगतसिंह ने राकेश को कहा था कि घूर-घूरकर क्यों देखता है और एक ईंट उसे मार दी थी। इसके बाद साथ वाले लोगों ने दोनों में बात आई गई कर दी थी। गुरुवार रात में भी राकेश ने भगतसिंह को कुछ कहा था। और अपने घर की तरफ जा रहा था तभी पीछे से भगतसिंह आया और कहा कि गाली क्योंि दे रहा था तो दोनों में फिर कहा सुनी होने लगी। इस पर भगतसिंह उसे चाकू मारकर भाग गया।

Follow author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries,

0 Comments

No Comment available

Leave a Comment