कोरोना से मृत्यु पर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से पीड़ित परिवारों को चार लाख की सहायता की मांग
पिपलियामंडी। कोरोना की प्रथम एव द्वितीय लहर में सैकड़ों मोते हुई है और कई परिवार उजड़ गए है कई बच्चे अनाथ होगये। ऐसे परिवारों को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ द्वारा सूची बध्द करके मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष चार लाख रुपये की सहायता पीड़ित परिवारों को मिले इसके लिए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को पीड़ित परिवारों के घर घर जाकर जानकारी एकत्रित कर फार्म भरे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि जिन व्यक्तियो की मृत्यु कोरोना से हुई है, ओर कोरोना गाइड लाइन से जिनके दाहसंस्कार हुवे है उन्हें कोरोना से मृत्यु के प्रमाण पत्र नही दिए जारहे इससे लगता है कि शिवराज सरकार की नीयत में खोट है और वह इन्हें किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता उपलब्ध नही करवाना चाहती है। लेकिन जो व्यक्ति कोविड सेंटर में भर्ती रहा हो और जिनका ईलाज कोरोना का हुवा है ओर अगर उनकी मृत्यु होगई है तो उनकी लड़ाई ब्लॉक कांग्रेस लड़ कर उन्हें उनका हक दिलायेगी। शर्मा ने यह भी कहा कि अगर इसके लिए न्यायालय भी जाना पड़ा तो हम जाएंगे और पीड़ित परिवारो की लड़ाई निःशुल्क लड़ेंगे ओर पूरा खर्चा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वहन करेगी। शर्मा ने यह भी कहा कि अगर सिटीस्कैन में कोरोना आया है और मृत्यु हुई है तो ऐसे परिवारों के भी आवेदन भरकर भेजे जाएंगे। इस मौके पर जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल बोराना, नप के पूर्व अध्यक्ष चौथमल गुप्ता, हरिप्रसाद गेहलोत आदि मौजूद थे।

0 Comments