Loading...

कांग्रेस नेताओ पर दबाव में कीगई कार्यवाही हो निरस्त

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

कांग्रेस नेताओ पर दबाव में कीगई कार्यवाही हो निरस्त


मन्दसौर। भाजपा के दबाव में कांग्रेसनेताओ पर किया गया नारायणगढ़ थाने पर दर्ज प्रकरण तत्काल वापस होना चाहिए इसको लेकर सोमवार को कांग्रेसनेताओ का एक प्रतिनिधिमंडल मन्दसौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा  से कांग्रेसनेता परशुराम सिसोदिया की अगुवाई में मिला व बताया कि भाजपा के दबाव में किया गया दर्ज मुकदमा तत्काल वापस होना चाहिए।

सिसौदिया ने बताया कि 25 मई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मल्हारगढ एवं नगर कांग्रेस कमेटी नारायणगढ़ द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना की दूसरी लहर में हुई मोतो के आंकड़ों को छुपाने व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी द्वारा कोरोना की सच्चाई बताने पर पुलिस में दर्ज प्रकरण का विरोधकर नारायणगढ़ गांधी चौक पर अनुविभागीय अधिकारी से चर्चाकर धरना व मुख्यमंत्री शिवारज सिंह चौहान पर गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर मुकदमा दर्ज करने का आवेदन देने की बात कही थी। उसके बाद भी भाजपा के दबाव में मल्हारगढ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष अजित कुमठ, रामचन्द्र करुण, नारायणगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष बाबुखा मेवाती,जिला कांग्रेस के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष लियाकत मेव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता कन्हैयालाल कापड़िया, दिलीप यादव,अशोक खींची, सुन्दरलाल परिहार,सुनील दिवाणीया,नरेंद्र डाका,प्रवीण चन्द्रावत, सतीश पाटीदार, अशोक कुमार गर्ग, अफसर मंसुरी, दिलीप छींगावत, इंदरमल राठौर, गब्बूसोनी, महेश सोनी पर आईपीसी की धारा 147, 188, 269 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सिसौदिया ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात या अपना पक्ष रखने का सभी को अधिकार है और चुकी कांग्रेस विपक्ष में है तो उसका राजधर्म भी है कि सरकार की हर गलत नीतियों का व निर्णयों का विरोध करे, ऐसेमें इस प्रकार की कार्यवाही न्यायोचित नही है।

पुलिस प्रशासन कार्यवाही में भी भेदभाव कर रहा हे।

सिसौदिया ने कहा कि पुलिस प्रशासन भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहा है भाजपा ने बंगाल को लेकर पूरे जिले में धरना प्रदर्शन किए जहा जमकर सोशलडिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई, कोरोना गाइड लाइन का कही से कही तक तनिक भी पालन नही हुवा इनके मंत्री जो कोरोना काल मे क्षेत्र से गायब रहे अब लाव लश्कर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाते दिखे उनपर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही तलवार को माफी ओर सुई को फाँसी की तर्ज पर काम करना बंद करे पुलिस प्रशसन।

कोरोना से मृत व्यक्तियों को आर्थिक सहायता की सिर्फ घोषणा।

घोषणा वीर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना से मृत व्यक्तियों के लिए आर्थिक सहायता की सिर्फ घोषणाएं ही कर रहे है उनकी मदद की भाजपा सरकार की कोई इच्छा शक्ति है ही नही इसीलिए कोरोना से मृत व्यक्तियों को भी टाइफाइट, मलेरिया बताकर उन्हें कोरोना से मृत्यु के प्रमाण पत्र नही दिए जारहे है ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता नही मिल सके भाजपा की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ट है।

राशन की दुकानों से नही मिला राशन।

राशन की दुकानों से पांच माह के मुफ्त राशन की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा हवाहवाई होगई ओर जरूरतमंद राशन की दुकानों के चक्कर काटते रहे उन्हें नही मिला राशन कई लोगो के भूखे मरने की नोबत आगई।

महामारी में कमलनाथ जी को खूब किया याद

कोरोनानकाल में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को जनता याद कर रही है और कहती है कि आज मुख्यमंत्री कमलनाथ जी होते तो अतिवृष्टि के समय बिना भेद भाव के खजाना खोलकर हर वर्ग की मदद की वो मदद आज भी होती।

मुकदमा दर्ज होने से हम लेशमात्र भी डर नही है।

नारायणगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज होने पर मल्हारगढ ब्लॉक को कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हमे गर्व है कि हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है जिसने देश आजाद करवाया गरीब मजदूर,किसानों, छोटे व्यापारियों व जनता के हितों की लड़ाई के लिए मुकदमे तो ठीक है पर इस लड़ाई में अगर हमे जैल भी जाना पड़े तो हम सहर्ष तैयार है।

इस मौके पर  युवा  नेता आदित्य पाटिल, जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल बोराना, मल्हारगढ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा  , पूर्व अध्यक्ष लियाकत मेव, धुँधड़का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर गोयल, अनिल जैन, अनिल मुलासीया आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे ।

Follow author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries,

0 Comments

No Comment available

Leave a Comment