Loading...

दूसरे साल भी विद्यार्थी घर बैठकर देंगे परीक्षा

कालेज की परीक्षाओं पर इस साल भी कोरोना महामारी का साया है। इस कारण किसी भी विद्यार्थी को अब कालेज जाकर परीक्षा नहीं देना होगी। लगातार दूसरे साल ओपन बुक पद्धति से परीक्षाएं आयोजित हो रही है। विद्यार्थी घर पर बैठकर ही प्रश्न पत्र हल करेंगे और संग्रहण केंधों पर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा करेंगे।

दूसरे साल भी विद्यार्थी घर बैठकर देंगे परीक्षा


मंदसौर। कालेज की परीक्षाओं पर इस साल भी कोरोना महामारी का साया है। इस कारण किसी भी विद्यार्थी को अब कालेज जाकर परीक्षा नहीं देना होगी। लगातार दूसरे साल ओपन बुक पद्धति से परीक्षाएं आयोजित हो रही है। विद्यार्थी घर पर बैठकर ही प्रश्न पत्र हल करेंगे और संग्रहण केंधों पर अपनी उत्तर पुस्तिकाएं जमा करेंगे। विक्रम विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर फाइनल वर्ष की परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। 28 जून से ओपन बुक परीक्षाएं प्रारंभ होंगी और 10 जुलाई को समापन हो जाएगा। इससे पहले परीक्षाएं पूर्व की तरह परीक्षा कक्ष में बिठाकर करवाए जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए ओपन बुक परीक्षाएं ही आयोजित हो रही हैं।

कोरोना के कारण कक्षा 12वीं और 10वीं की परीक्षाएं रद की गई है। इसके बाद कालेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) की अंतिम वर्ष की परीक्षा ओपन बुक पद्धति से ली जा रही है। परीक्षार्थी घर बैठकर परीक्षा देंगे, इससे कोरोना से परीक्षार्थियों का बचाव हो सकेगा। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम में 28 जून से ओपन बुक परीक्षा प्रारंभ होगी। विद्यार्थी को नेट पर या एप के माध्यम से आनलाइन प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। विद्यार्थी घर पर उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों का जवाब लिखकर नजदीकी सेंटर पर जमा करेंगे। विद्यार्थियों को अधिक दूर न जाना पड़े, इसके जिलेभर में संग्रहण केंध बनेंगे। जिले में 16 महाविद्यालय एवं पांच हायर सेकंडरी स्कूलों को उत्तर पुस्तिकाएं संग्रहण केंध बनाया है। परीक्षा कार्यक्रम में जारी निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षार्थी डाक द्वारा उत्तर पुस्तिकाएं जिले के ग्रहण प्राचार्य के कार्यालय के पते पर भेजेंगे। उत्तर पुस्तिका में पर रोल नंबर, नामांकन क्रमांक, महाविद्यालय का नाम, विश्वविद्यालय का नाम तथा पूर्व घोषित परीक्षा केंध का नाम लिखना अनिवार्य होगा। नियमित व स्वाध्यायी भी लिखना होगा।

इन कक्षाओं की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक तृतीय वर्ष स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसमें बीए, बीकाम, बीएससी, बीएसएससी, बीसीए, बीबीए तृतीय वर्ष के नियमित व स्वाध्यायी, पूर्व, पूरक प्राप्त विद्यार्थियों की परीक्षा के साथ ही स्नातकोत्तर के चतुर्थ सेमेस्टर एमए, एमकाम, एमएससी, एमएचएससी, एमबीए के नियमित, स्वाध्यायी, पूर्व, एटीकेटी की परीक्षा होगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब कालेज में तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षार्थी संग्रहण केन्द्रों पर सुबह 10.30 से सायं 5.30 बजे तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा करवा सकेंगे। इसके लिए जिले में 21 संग्रहण केन्द्र बनाए गए हैं।

28 जून से 10 जुलाई तक इस तरह होगी परीक्षाएं

प्रश्न पत्र अपलोड करने की तिथि- 28 जून

उत्तर पुस्तिकाओं पर प्रश्नों के उत्तर लिखने का समय- 28 जून से दो जुलाई तक

उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने की तिथि- तीन जुलाई

डाक से उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने की तिथि- 10 जुलाई तक

स्नातक तृतीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर की कक्षाओं की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय द्वारा ओपन बुक परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। इसी के अनुरूप तैयारियां शुरू की गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण के लिए 16 महाविद्यालय एवं पांच हायर सेकंडरी स्कूलों को केन्द्र बनाया है। उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का दायित्व भी विश्वविद्यालय द्वारा अग्रणी महाविद्यालय को दिया है। जिले के महाविद्यालयों के सहयोग से उक्त कार्य किया जाएगा। कोरोना महामारी से विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए ओपन बुक परीक्षा आयोजन हो रहा है। -डा. सीएल खिंची, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय, मंदसौर

Follow author
Lorem Ipsum is simply dummy text of the printing and typesetting industry. Lorem Ipsum has been the industry's standard dummy text ever since the 1500s, when an unknown printer took a galley of type and scrambled it to make a type specimen book. It has survived not only five centuries,

0 Comments

No Comment available

Leave a Comment